इस ऐतिहासिक राजयात्रा के आयोजन के लिए एक परम्परागत समिति है। गढ़वाल नरेष अजयपाल द्वारा राजधानी देवलगढ़/श्रीनगर स्थापित करने के बाद राजयात्रा का मुखिया/अध्यक्ष कुँवर एवं मंत्री नौटियाल हैं। वर्तमान में अध्यक्ष डाॅ0 राकेष कुँवर और समिति के मंत्री प0 भुवन नौटियाल हैं। राजजात आयोजन में सरकारी संस्थाओं का योगदान
सन् 2000 से केन्द्र और राज्य सरकारों, सरकारी विभागों, जिला प्रषासन, स्वयंसेवियों, दानीदाताओं, स्वैच्छिक संस्थाओं, विभिन्न संस्थानों द्वारा यात्रा मार्ग में भोजन, रहन-सहन, आवास, स्वास्थ्य, मेडिकल, आवागमन आदि में भरपूर सहयोग किया जा रहा है। जिसका उदाहरण सन् 2014 की राजजात है।
